टूंडला। भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने टूंडला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमकर कहर बरपाया। शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए बनाए गए पंडाल तहस-नहस हो गए। कई पेड़, दीवार और बिजली के खंभे भी गिर गए। बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे।
शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर गढ़ी धर्मी में देखने को मिला, जहां भागवत कथा के लिए बनाया गया विशाल पंडाल गिर गया। आंधी-बारिश का कहर ऐसा था कि पूरा पंडाल गिर गया। लोग बचाव के लिए जूते चप्पलें छोड़ भागे। वहीं पंडाल में दबकर 10 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने हो गए।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रक्षपाल, लोकमन आदि एवं बाहर से आने वाले लोग थे। तेज हवा का कहर ऐसा था कि पास ही भागवत करा रहे घमंडी सिंह यादव की दीवार गिर गई। इसके साथ ही एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे एक भैंस की दबने से मर गई। इसी गांव में आरके पब्लिक स्कूल के निकट दो विद्युत पोल टूट गए। गांव टीकरी के सामने पेट्रोल पंप के पास एक पोल वहीं, धीरपुरा फीडर चार पोल व तार टूट गए। जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से शहर की आपूर्ति बाधित रही।
इधर रेलवे रनिंग रूम के सामने तेज आंधी में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पोल टूटने के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।