फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली चोरी करते पांच पकड़े, 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Wed, 05 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बिजली निगम की टीम ने बुधवार को गांधी पार्क उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्लस्टर क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान फीडर स्टेशन रोड और गली बोहरान में जांच की गई, जहां पांच उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसई मागेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय से बिल जमा करें और अवैध कनेक्शन का प्रयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दबरई बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांव दौकेली में भी बिजली विभाग की टीम ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
जेई राहुल अग्रवाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बकाए अधिक हैं, उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिल जमा नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें