फिरोजाबाद। जिले में डेंगू कम नहीं हो रहा है। गांव दुगना में अभी भी कोई राहत नहीं मिली है। दो केस और सामने आए हैं। शुक्रवार को जनपद में डेंगू के पॉजिटिव केसों की संख्या पांच रही।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। वहीं, डेंगू प्रभावित इलाकों में टीम ने कैंप लगाकर मरीजों को दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के गांव दुगना में 38 साल की अनीता, 15 साल की कॉजोल की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया है। इस गांव में पूर्व में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, कोटला में 16 साल के गणेश, बढ़ामई कोरारा गांव में 20 साल के विवेक, बाजिरपुर में 19 साल के रानू की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू के पांच केस सामने आए हैं।