फिरोजाबाद। टीटीजेड अर्थोरिटी ने नगर निगम प्रशासन से बीते छह माह में प्रतिबंध सिंगल यूज पॉलिथीन की कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। निगम एरिया में सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग पर पूर्णत: रोक नहीं लगने पर असंतोष भी जताया है।
बीते दिन मंडलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान टीटीजेड में शामिल नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज पॉलिथीन के चलन पर रोक लगाने संबंधी कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निगम प्रशासन से बीते छह माह में सिंगल यूज पॉलिथीन की बिक्री एवं भंडारण के मामले में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। वहीं निगम एरिया में सिंगल यूज पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक नहीं लगने पर असंतोष भी जताया। इस संबंध में टीटीजेड द्वारा निगम को एक पत्र भी जारी किया गया है। वहीं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के अनुसार निगम एरिया में सिंगल यूज पॉलिथीन पर रोक को अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।