फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-बस की भिड़ंत, पांच घायल

Mon, 18 May 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद नसीरपुर पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : घटना के बाद मौके पर मौजूद नसीरपुर पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। जहां उसकी टक्कर लखनऊ से आगरा जा रही बस से हो गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


घटना एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र में किमी. संख्या 57.300 के समीप तड़के तीन बजे करीब हुई। आगरा निवासी ट्रक चालक मनोज को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया। उसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी भिड़ंत हो गई। बस चालक संतोष मिश्रा ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सपना (30) निवासी काशीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ तथा एक ही परिवार के नैतिक (12), श्यामसुंदर (55), हेमा (48) और विपुल यादव (40) निवासी अतरौली आजमगढ़ घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आईं। वहीं ट्रक चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की सहायता से हटवाकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें