पांच सफाई नायक मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा रविवार को शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम अफसरों को अभियान के निरीक्षण के दौरान पांच सफाई नायक अनुपस्थित मिले। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम को टॉप टेन सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर रविवार को नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेडएसओ दलवीर सिंह और अरविंद भारती ने जैन नगर, नगला मिर्जा, तिलक नगर, नगला विश्नू और हनुमानगंज में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 33 जैन नगर में सफाई नायक हरिओम यादव, वार्ड नंबर तीन नगला मिर्जा में सफाई नायक महेश कुमार, वार्ड नंबर 26 तिलक नगर में लोकेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 45 नगला विश्नू में सफाई नायक कप्तान सिंह और वार्ड नंबर 49 हनुमान गंज में सफाई नायक मुकेश कुमार अनुपस्थित मिले। जेडएसओ दलवीर सिंह ने कहा कि यदि सफाई नायकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।