फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच सट्टेबाज दबोचे, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Tue, 26 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-07-पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए आरोपी। सोर्स पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद पुलिस ने एक अड्डे पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें से एक मौके से फरार हो गया था। उसके घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुए है। वहीं सट्टेबाजों के अड्डे से 51,620 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद पुलिस ने गांव रुकनपुर में मुख्य सट्टेबाज शकील मास्टर के किराए के मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने चार अन्य सट्टेबाज मोनू उर्फ अतीक, शादाब निवासी रुकनपुर, फैजान निवासी मोहल्ला गढ़ैया, शहजाद निवासी नाई वाली मस्जिद शिकोहाबाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से कुल 51,620 रुपये बरामद हुए। जबकि एक अन्य मुख्य सटोरिया नईम अंसारी निवासी रुकनपुरा मौके से भाग निकला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छैंकुर पुल के पास स्टेशन रोड पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। जबकि घायल आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने बताया कि सट्टेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। चार आरोपी मौके से पकड़े गए। जबकि एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। जिससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शहर में दर्जनों स्थान पर चल रहा ऑफलाइन सट्टा
शिकोहाबाद में ही नहीं शहर के थाना उत्तर में खासतौर पर गंज मोहल्ला, थाना दक्षिण, रसूलपुर, रामगढ़ के थाने के पास ही ऑनलाइन व ऑफलाइन सट्टा खिलाने के वीडियो पिछले काफी समय से वायरल होते आ रहे हैं। अधिकारी इन पर कार्रवाई करने का दावा भी करते हैं, लेकिन संबंधित थानों की पुलिस समझौता का पर्दा डालकर मामलों को रफादफा कर देती है। अकेले उत्तर व रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर सट्टा हो रहा है। दक्षिण क्षेत्र में भी कई प्रमुख स्थानों पर सट्टा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें