फरिहा। थाना क्षेत्र के गांव इटारी में खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
गांव इटारी में रविवार सुबह करीब 11 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे खेत में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर नगला पीपरिया निवासी भगवती, नरेंद्र और खुशीराम के खेतों में खड़ी करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जल गया, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।