फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा चलाते समय विवाद, फायरिंग, सात घायल

विज्ञापन
दीपावली पर कोटला मोहल्ला स्थित धोबी बाली पुलिया के पास दो पक्षों मे विवाद के दौरान हुई फायरिंग की - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में धोबी वाली पुलिया के पास दीपावली पर पटाखे चलाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग की गई। मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ सिटी सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पांच नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र में धोबी वाली पुलिया कोटला पजाबा निवासी आशीष कुमार वर्मा घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। तभी उनका विवाद नई बस्ती कुंआ वाली गली निवासी सौरभ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव से हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली- गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग की गई। मारपीट आशीष पक्ष के पदम सिंह (65) पुत्र रघुवीर सिंह, अमर सिंह (66) पुत्र रघुवीर सिंह, नागेंद्र सिंह पुत्र मुन्नीलाल, अंकित पुत्र नागेंद्र सिंह, अतुल पुत्र अरविंद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सौरभ पुत्र विश्वनाथ और रचित पुत्र हप्पू यादव घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह, एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया एवं उत्तर केडी शर्मा के साथ काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में रोहित वर्मा पुत्र पदम सिंह वर्मा की तहरीर पर सौरभ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, दिलीप यादव उर्फ पीटर पुत्र राजीव यादव, भूरा यादव पुत्र चरन सिंह यादव उर्फ गुड्डू एवं हकला एंव रचित यादव पुत्रगण हप्पू यादव के खिलाफ मारपीट और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घायलों को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, सोमवार को कराए मेडिकल
फिरोजाबाद। धोबी वाली पुलिया पर मारपीट एवं फायरिंग में घायलों को उपचार के लिए परिजन प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में ले गए। उपचार कराने के बाद सोमवार को दोपहर मेडिकल के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें