फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारखी क्षेत्र में युवक फांसी के फंदे पर झूला,मौत

विज्ञापन
नारखी थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर हुई युवक महेंद्र की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के पचवान स्थित बाबा की ठार निवासी युवक ने सोमवार देरशाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के मोहल्ला गंगानगर निवासी महेंद्र सिंह (28) पुत्र संतराम शंखवार ने दस दिन पूर्व थाना नारखी क्षेत्र के पचवान के समीप बाबा की ठार पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू किया था। सोमवार देर शाम महेंद्र ने अज्ञात कारणों से घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी को महेंद्र के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि दस दिन पूर्व ही महेंद्र ने अपने साढ़ू महावीर से मकान खरीदा था। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसकी सात-आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें