फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : टैक्टर और आटो की भिड़त में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

- रविवार रात थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूठा के समीप ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़त में बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। यहां देर रात घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सैलई निवासी अमन (18) पुत्र जोग प्रसाद रविवार की शाम दवाई लेने बाइक से बाजार जा रहा था। शाम करीब सात बजे वह ठारपूठा चौराहा के समीप पहुंचा। तभी ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में अमन की बाइक भी आ गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। परिजन शव को फिरोजाबाद लेकर आए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया। थानाध्यक्ष रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तीन बहनों के बीच अकेला था अमन
अमन के परिवार का कहना है कि अमन तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अमन की मौत के बाद परिवार में करुण क्रंदन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें