शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बेचने के लिए ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कब्जे से बनी हुई 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन और एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में कच्ची शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रात दो लोगों को बड़ी मात्रा में कच्ची शराब सहित मलिखानपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि यह दोनों लोग कच्ची शराब लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक अशेष कुमार, अंकित मलिक, महेंद्र सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से केन में भरी शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के नाम अभिषेक और रविंद्र निवासी न्यू गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद बताया है। अभिषेक से 90 लीटर और रविंद्र से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।