फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला नीबू वाला बाग गली नंबर दो निवासी महिला का शव शुक्रवार को घर मेें फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी के कस्बा बेबर निवासी निशा (25) का विवाह वर्ष 2020 में रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नीबू वाला बाग निवासी जीतू राठौर के साथ हुआ था। निशा पर पांच माह की एक बच्ची भी है। शुक्रवार दोपहर निशा का शव घर में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने रसूलपुर थाना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि महिला का विवाह तीन साल पहले हुआ था। मायका पक्ष को सूचना दे दी गई है। मायका पक्ष के लोग यदि तहरीर देते हैं तो ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें