फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर में एक युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर घर के अंदर कमरे में अपनी जान दे दी। अब्बास नगर निवासी मुजीम (25) पुत्र शकील अविवाहित था और शराब के नशे का आदी था। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे मुजीम घर के एक कमरे में खुद को बंद कर सो गया था। दोपहर करीब दो बजे जब परिजनों ने उसे आवाज दी, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो मुजीम मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। परिवार के लोग भी फिलहाल इस कदम के पीछे का कोई पुख्ता कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी