फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खतरे के निशान के करीब यमुना, अभी और बढ़ेगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। शनिवार को सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 152.04 मीटर पर था। शाम को यह 152.06 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, खतरे का निशान 152.13 मीटर पर है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी रविवार को यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। इसके कारण यमुना के किनारे के नए इलाकों की ओर पानी बढ़ता जा रहा है। सोफीपुर से नयाबांस की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। मार्ग की निगरानी को पुलिस की टीमें मुस्तैद दिखाई दीं।
विज्ञापन

यमुना का रौद्ररूप दिनों दिन ही बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सापेक्ष शनिवार सुबह करीब 28 सेंटीमीटर पानी में बढ़ोत्तरी हो गई। जलस्तर बढ़ने के साथ यमुना के जल का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी जो संकेत दे रहे हैं उससे तो यह लगता है कि अभी दो दिन तक किसानों को राहत मिलने वाली नहीं है। मतलब फसलों से फिलहाल पानी नहीं निकलेगा। हालात यह हैं कि यमुना की तलहटी के गांव नयाबांस, सोफीपुर, चंद्रवार, शंकरपुर, माली पट्टी, कबीरपुरा, कारे पिल्लू, रामदास का पुरा, अल्हादीपुरा, अंते की मढ़ैया, मड़वा महुआ हार के साथ ईधौन आदि गांवों के किसानों के खेतों में खड़ी बाजरा, अरहर, सब्जियों की खेती पानी से घिरती जा रही है। पानी बढ़ने के कारण किसानों ने तलहटी में जाना बंद कर दिया है। जिन बाजरा के खेतों से पानी की निकासी होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें