फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 7 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर ठगों ने एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीलेंद्र यादव निवासी बाछेमई थाना सिरसागंज, हाल निवासी मेलाबाग शिकोहाबाद ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि कैलगरी, ओवरशेयर एससीओ 97, द्वितीय फ्लोर सेक्टर 20 सी चंडीगढ़ एक कंपनी है। इस कंपनी से अंकिता शर्मा नाम की एक युवती ने पीड़ित को विदेश में नौकरी लगवाने का लालच दिया। युवती ने अन्य लोगों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कराई।
जब युवक को भरोसा हो गया, तो कंपनी के दूसरे कर्मचारी अर्शदीप ने 9 लाख रुपये की मांग की। ठगों ने सात लाख रुपये लेकर शेष अन्य रुपयों को बाद में देने की बात कही। साथ ही उसे मासिक 4 लाख रुपये वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें