फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आदेश में हो संशोधन की मांग, कलेक्ट्रेट पहुंचे श्रमिक नेता

विज्ञापन
फोटो 06कलैक्ट्रेट पहुंचे, भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांच व चूड़ी उद्योग से जुड़े हजारों श्रमिकों के मानदेय भुगतान से संबंधित हालिया सरकारी आदेश में संशोधन की मांग को लेकर था। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक 20 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में चूड़ी कारोबार के विभिन्न विभागों में कार्यरत मजदूरों को कुशल श्रमिक की भांति मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन सचिव राधा शंखवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा था। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। संघ ने बताया कि हाल ही में जारी सरकारी आदेश में कुछ विसंगतियां हैं।
भारतीय मजदूर संघ ने चूड़ी उद्योग के कई महत्वपूर्ण विभागों के मजदूरों को कुशल श्रमिक का दर्जा देने की मांग की है। इनमें जुड़ाई, छटाई, सदाई और चकलाई जैसे कार्य करने वाले श्रमिक शामिल हैं। संगठन का कहना है कि ये मजदूर चूड़ी व्यवसाय की नींव हैं। उन्हें उनके काम के अनुरूप उचित मानदेय मिलना चाहिए। ठेला चालकों को भी कुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल करने की बात कही गई।
विज्ञापन



प्रति 14 तौड़ा जुड़ाई पर एक लीटर केरोसिन देने की मांग
ज्ञापन में चूड़ी जुड़ाई के काम में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रति 14 तौड़ा चूड़ी की जुड़ाई पर श्रमिकों को एक लीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। इसके अलावा, हाथों में बैनर और पोस्टर थामे पहुंचे श्रमिक नेताओं ने एम्बुलेंस चालकों, सहकारिता विभाग के श्रमिकों और मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) कर्मियों को भी सुनिश्चित मानदेय व अन्य विधिक हितलाभ देने की मांग दोहराई। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सचिव राधा शंखवार, रमाकांत यादव, शिशुपाल तिवारी, राजीव यादव, सूरजपाल क्रांति, अमृत लाल, मिथलेश और संगीता कुमारी सहित दर्जनों श्रमिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें