फोटो 9 रहना स्थित ब्रह्मपुरी में पेयजल गुणवत्ता जांच करते सहायक अभियंता जलकर रंजीत सिंह। स्रोत:
फिरोजाबाद। निगम के जलकल विभाग की टीम ने घरों में पहुंच रहे पेयजल की जांच को वार्ड 35 और 11 में दस्तक दी। सहायक अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घरों में लगे नल टोटियों से पानी लेकर मौके पर ही जांच की।
नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर सहायक अभियंता जलकल रंजीत सिंह ने वार्ड 35 के मोहल्ला रहना, बृहमपुरी आदि इलाकों में पानी की गुणवत्ता जांच को भ्रमण किया। टीम के साथ मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने घरों में लगी पेयजल लाइन की टोटियों से पानी लेकर मौके पर ही जांच कराई। जांच के दौरान पेयजल की गुणवत्ता सही मिली। हालांकि कई घरों में पेयजल लाइन के आसपास मिली गंदगी को देख उन्होंने नाराजगी जताई।इस दौरान अवर अभियंता अभिषेक कुमार एवं सौदान सिंह आदि मौजूद रहे।