फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस के सामने ट्रॉमा सेंटर के बाहर भिड़े दो पक्ष,चले, लाठी-डंडे

विज्ञापन
फोटो06पुलिस की मौजूदगी में बेल्ट मारता युवक। वीडियो ग्रैव - फोटो : 1
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला दया में दो पक्षों में मारपीट की घटना होने के बाद मेडिकल कराने आए युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्राॅमा सेंटर में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं कि गांव में कुत्ता को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

नगला दया में कुत्ता को लेकर दो पक्षों के बीच पहले गांव में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस झगड़े में घायल पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी ट्रॉमा सेंटर आ गए। वहां चौकी पर तैनात दरोगा के सामने ही दोनों पक्षों के बीच दोबारा हाथापाई करनी शुरू कर दी। मारपीट एवं हाथापाई होते देख ट्रॉमा सेंटर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता सोनिया का आरोप है कि कुछ लोग दरवाजे के सामने से बाइक निकालकर ले जा रहे थे, तभी बहू पुष्पा देवी ने कुत्ता देखकर निकालने की बात कह दी। इसी बात को लेकर तीन लोगों ने उसके (सोनियां) एवं उसकी बेटी रेखा एवं पौत्री राखी के साथ मारपीट कर दी। अपनी बहू पुष्पा को परिवार के साथ मेडिकल के लिए ट्रॉमा सेंटर लाई थी। विपक्षी गांव से पीछा करते हुए अस्पताल तक आकर दोबारा हमला कर दिया। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें