शिकोहाबाद फोटो-208-घायल रेलयात्री के पैर में पट्टी बांधते सीआईटी राजाराम मीणा। स्रोत वीडियो ग
शिकोहाबाद। लखनऊ शताब्दी में ट्रेन में चढ़ते समय घायल हुए रेलयात्री को कानपुर हेड क्वार्टर के सीआईटी ने प्राथमिक उपचार दिया। सीआईटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी रेलवे प्रशासन और रेलयात्रियों ने जमकर सराहना की।
12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में अलीगढ़ जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के लिए 62 वर्षीय मोहम्मद अख्तर का आरक्षण था। सीआईटी कानपुर सेंट्रल राजाराम मीणा की इस टेन में ड्यूटी थी। सीआईटी ने बताया कि जब रेलयात्री अलीगढ़ जंक्शन से ट्रेन में सवार हुआ। उसी दौरान ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसके पैर में चोट लग गई। वह अपनी सीट पर आकर बैठ गया। ट्रेन जब टूंडला रेलवे स्टेशन से होकर आगे निकली, तो रेलयात्री के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर सीआईटी ने रेलयात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया। रेलयात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।