फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच कारोबारी से 26.63 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित रचना इंडस्ट्रीज के पार्टनर कुणाल मित्तल (निवासी राजा का ताल, टूंडला) से 26.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना दक्षिण पुलिस ने एसएन ग्लास डेकोरेटर्स के स्वामी अमर सिंह यादव (निवासी सुहागनगर) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, विपक्षी ने अप्रैल 2024 से मार्च 2026 के बीच कुल 58,28,020 रुपये का ग्लास वेयर माल खरीदा था। इसके एवज में केवल 31,65,000 रुपये का भुगतान किया गया और शेष 26.63 लाख रुपये बकाया रख लिए। आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को अधिवक्ता रंजीत शर्मा के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजने पर आरोपी ने 11 जुलाई 2026 को फोन कर रुपया देने से साफ मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज की। पीड़ित ने 29 जुलाई 2026 को एसएसपी से भी शिकायत की थी, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर अब यह कार्रवाई हुई है। संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी, ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें