फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भविष्यवाणी के जाल में फंसी महिला, जेवर-नकदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला चंद्रहंस की मढैया में साधू वेशधारी शातिर ठग ने एक महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। भविष्यवाणी के आधार पर गृह दशा सुधारने का झांसा देकर अलमारी में रखे सोने के झुमके व नकदी लेकर भाग गया। हालांकि, ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका और उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से माल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम चंद्रहंस की मढैया निवासी संगीता देवी बुधवार को अपने घर पर अकेली थीं। तभी साधू वेशधारी ठग उनके द्वार पर आया और भीख मांगने लगा। उसने संगीता को देखते ही उसके पति की गृह दशा खराब होने का डर दिखाया और बातों-बातों में उसे उलझा लिया। संगीता को गृह दशा सुधरवाने के लिए आटा व अन्य सामग्री लेने भेज दिया और मौका पाकर घर में बने कमरे में रखी अलमारी खोल ली। उसमें से पर्स से सोने के कुंडल व एक हजार रुपये निकाल लिए। संगीता लौटकर आई तो वह भाग चुका था। संगीता ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और जेवर गायब थे। शोर-शराबे पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तलाश करते हुए उसे गांव बीरई जहानाबाद के पास पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई लगाई और नगला खंगर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें