फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने की खुदकुशी, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
101, मृतक राहुल कुमार का फाइल फोटोपरिजन
विज्ञापन
टूंडला। घरेलू विवाद के चलते बुधवार देर शाम एक ट्रक चालक ने कमरे में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में मिलने पर पत्नी के शोर मचाने से मोहल्ले में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एटा जिले के थाना व गांव सकरौली निवासी राहुल (29) थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी में किराए के मकान में रहकर ट्रक चलाता था। बुधवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे उसका पत्नी रजनी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। दूसरी मंजिल पर रह रहे किराएदार ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके कुछ देर बाद राहुल ने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची, तो पति को मृत देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के भाई दीपू ने बताया कि राहुल 2 भाई व 3 बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी रजनी और एक बेटी लाड़ो को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - शेखर सेंगर, सीओ (टूंडला)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें