फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापा खुर्द में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
टापा खुर्द थाना उत्तर निवासी शिवानी (22) शुक्रवार दोपहर को अपने कमरे में चली गई। जहां वह दरवाजे पर चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देरतक उसके बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों के कमरे में फंदा पर लटका देखते ही होश उड़ गए। चीख- पुकार की आवाज होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। शव को नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद