फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सब्सिडी में घपला, बैंक प्रबंधन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 16 लाभार्थियों का अनुदान संदिग्ध खाते में भेजने के मामले बैंक शाखा प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। इस प्रकरण में उपायुक्त उद्योग ने यूको बैंक के आंचलिक प्रबंधक कानपुर को रिपोर्ट भेजी है। उपायुक्त ने पूरे प्रकरण में बैंक शाखा कार्मिकों की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए समयक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात पत्र में कही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 16 लाभार्थियों की करीब 46.5 लाख रुपये की अनुदान राशि विभाग की ओर से बैंक को जिला कोषागार के माध्यम से भेजी गई। बैंक शाखा की ओर से उक्त धनराशि को लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित करने के स्थान पर किसी संदिग्ध दीपांशु तिवारी के खाते में भेज दिया। लाभार्थियों की सूचना पर उद्योग विभाग ने जब गोपनीय स्तर पर जांच शुरू की तो बैंक स्तर पर हुई वित्तीय गड़बड़ी की परतें खुल गईं। उपायुक्त उद्योग संध्या सिंह ने यूको बैंक के आंचलिक प्रबंधक कानपुर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें