फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओखरा बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक छोड़ा पानी

विज्ञापन
यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण पानी में डूबी किसानों की फसलें.चहुंओर फैला पानी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को 12 सेंटीमीटर के करीब और बढ़ गया। बृहस्पतिवार को यमुना नदी का जलस्तर 151.61 मीटर था। वही शुक्रवार को सुबह जलस्तर 151.73 मिलीमीटर तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना नदीं फिरोजाबाद के नए इलाकों में पानी बढ़ना शुरू हो गया। नया बांस की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी काफी बढ़ गया है। लिहाजा किसानों ने पानी कम नहीं होते देख बाजरा की फसल को काटकर पशुओं को खिलाना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना नदी शुक्रवार को सुबह उफान पर थी। काफी तेज रफ्तार में बहते पानी को देखकर शंकरपुर घाट पुल के साथ-साथ ईधौन पुल के पास भी युवा रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से दोनों ही पुलों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। आगरा एवं फिरोजाबाद पुलिस दोनों पुलों पर निगरानी कर रही है। शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर में जलस्तर बढ़ने के साथ मंदिर प्रांगण में पुलिस की टीम मुस्तैद दिखाई दी। पुलिसकर्मी वहां आने वाले लोगों को समझा रहे थे कि जलस्तर बढ़ रहा है। सोफीपुर, चंद्रवार,नयाबांस, काले पिल्लू, माली पट्टी एवं रामदासपुरा आदि क्षेत्र के किसानों ने तलहटी में बाजरा की फसल में पानी भर जाने के कारण उसको काटना प्रारंभ कर दिया है।
कंट्रोल रूम से बताया कि ओखला बैराज से शुक्रवार की सुबह 2.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि मथुरा गोकुल बैराज से पानी 1.18 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

नए इलाकों की ओर बढ़ने लगा पानी : यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पानी नए इलाकों में प्रवेश करना प्रारंभ कर दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह यमुना का जलस्तर 151.61 मीटर पर था। लेकिन शुक्रवार को सुबह पानी का स्तर 151.73 मिलीमीटर पर पहुंच गया। इधर ओखला बैराज से पानी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें