शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला रूकनपुर पजाया स्थित मदरसा तालीमुन्नवी कादरिया में पढ़ने वाला एटा निवासी 16 वर्षीय छात्र अरमान अचानक लापता हो गया है। वह 24 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे बाजार में परचून की दुकान पर गया था, जहां उसने दुकानदार के बार कोड पर 500 रुपये मंगवाए थे। दुकानदार से पैसे लेने के बाद वह मदरसा वापस नहीं लौटा। पीड़ित पिता इदरीश ने अपने बेटे की गुमशुदगी थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है।
मदरसा संचालक मोहम्मद सलीम कादरी ने बताया कि अरमान पहले सिकंदराराऊ स्थित मदरसा में पढ़ता था, लेकिन उसकी पढ़ाई में खास रुचि नहीं थी। परिजनों के कहने पर वह यहां आया था। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।