सिरसागंज। राजकीय बालिका इंटर कालेज पर धरना देती छात्राऐं
सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र के नगला बल्ल स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज छात्राओं ने कालेज के बाहर एकत्रित होकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने स्कूल के गेट में ताला डाल दिया और सड़क पर धरना पर बैठ गई। जहां एक ओर छात्राओं ने विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता जादौन को अंदर नही जाने दिया। छात्राओं ने एक घंटे तक सडक पर बैठ कर शिक्षा विभाग, प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं का कहना था कि कालेज में कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं को पढ़ाने के लिए पहले चार शिक्षक कार्यरत थे, जिनमें दो स्थायी और दो अटैचमेंट पर थे। लेकिन 31 अक्टूबर को अपर मुख्य सचिव का एक आदेश विद्यालय पहुंचा जिसके तहत अटैचमेंट पर तैनात शिक्षकों को रिलीज करने का निर्देश दिया गया। अब उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में विद्यालय जाने का कोई मतलब नहीं है। छात्राओं के रोड जाम की सूचना अधिकारियों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने छात्राओं को समझाया और डीआईओएस को मौके पर बुला लिया। छात्राओं से समस्या का हल कराने का अश्वासन दिया उसके बाद छात्राओें ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।
प्रधानाचार्य ने छात्राओं के साथ जोड़े हाथ तो छलक पड़े आंसू
सिरसागंज। विद्यालय के सामने धरना देने वाली छात्राओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं प्रधानाचार्य के खिलाफ भी छात्राओं का गुस्सा था। लेकिन प्रधानाचार्य सरिजा जादौन ने छात्राओं के सामने हाथ जोड़े और उनसे धरना खत्म करने की गुजारिश की। इस दौरान प्रधानाचार्य की आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रधानाचार्य की आंखों से आंसू देख छात्राएं भावुक हो गई।
शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ निरस्त
सिरसागंज। छात्राओं की मांग पर डीएम के निर्देश के बाद गुरुवार की दोपहर राजकीय बालिका इंटर कालेज से ट्रांसफर शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश निरस्त कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश विद्यालय में पहुंचा तो छात्राओं के चेहरे खिल गए।
फोटो 302 303