फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बीमार रेलयात्री की मौत

विज्ञापन
101, ज्ञान प्रकाश का फाइल फोटोपरिजन
विज्ञापन
टूंडला। नई दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रहे बीमार रेलयात्री अचानक बेहोश हो गए। जीआरपी यात्री को मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज अंतर्गत जद्दीपुरा कपासी कला निवासी ज्ञान प्रकाश 15 जुलाई को ट्रेन नंबर 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में नई दिल्ली से प्रयागराज की अकेले यात्रा कर रहे थे। वह सीट पर गश खाकर गिर पड़े। अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी स्कॉट को दी। नॉनस्टाप ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी ने ट्रेन में बेहोश रेलयात्री को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि ज्ञान प्रकाश काम के सिलसिले में 15 दिन पहले दिल्ली गए थे। वह बीमार होने पर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी अधिक तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटी और एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। थाना चार्ज प्रभारी मंधीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें