फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर से नाराज होकर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर से नाराज होकर निकले युवक को भूड़ा नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


शुक्रवार देररात एक युवक का शव भूड़ा नहर पटरी नगला प्रभु के पास पड़ा मिला। जिसका शव शनिवार को लोगों ने पड़ा हुआ देखा, तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने श्रम कार्ड के आधार पर रजनीश (40) निवासी ठार साहूकार, सिरसागंज के रूप में पहचान की है। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद ने बताया कि युवक घर से नाराज होकर निकला था। यह जानकारी उसके परिजन ने पुलिस को दी थी। प्रथम दृष्टया युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद





गांजा समेत अभियुक्त गिरफ्तार
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त सत्यशील निवासी गांव रजौरा थाना नसीरपुर को फतेहपुर-करखा के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1250 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें