एका पुलिस द्वारा पकड़े गए सेक्स रैकिट के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : संवाद
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 डेबिट कार्ड, 1 अदद क्रेडिट कार्ड, एक कार, तमंचा-कारतूस, छह मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी वेबसाइट को किराए पर लेकर देहव्यापार को चला रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने बताया कि अंतरराज्यीय ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को एका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी सूचना पिछले कई दिनों से मिल रहीं थीं। सूचना के आधार पर रविवार को थाना प्रभारी ने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। घेराबंदी करते हुए गांव सिंहपुर उड़ेसर निवासी गुलशन व रोहित को नगला धारु नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन गूगल प्लेटफार्म पर वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन कस्टमर को उनकी सुविधानुसार महिलाओं व लड़कियों की फोटो भेजकर रैकेट चला रहे हैं। कस्टमर से एडवांस डलवाकर लड़कियों को उनके बताए स्थान पर कार से पहुंचाने का काम करते हैं। पुलिस टीम गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटा रही है।
-
किराए पर लेते थे वेबसाइड, तब चलता था काम
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले तो कॉलगर्ल बुलाने की साइट को सीमित समय के लिए किराए पर लेते थे। वेबसाइड वालों को भुगतान कर उस साइड पर अपने नंबर अपलोड करा दिया करते थे। नंबरों के सहारे वेश्यावृत्ति करने वालीं महिलाएं व युवतियों तो संपर्क कर लेती थीं। इसके अलावा इन सुविधाओं का लाभ उठाने वाले लोग भी आरोपियों से संपर्क करते थे। आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में इस रैकेट को चला रहे थे।