फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यौन शोषण के मामले में आरोपी की पत्नी और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विवाहिता को दूसरी पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने के मामले में नया मोड़ आया है। विवाहिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी की पत्नी एवं बहन समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता का मोहल्ला रूकनपुर निवासी इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी प्रेमी विवाहित है। आरोप है कि उसने तीन साल तक शादी का झांसा देकर विवाहिता का यौन शोषण किया था। बाद में शादी से इनकार करने पर महिला ने आरोपी के कपड़े की दुकान एवं घर पर जाकर हंगामा किया था। इसके चलते महिला को पीटा गया था। जिसमें महिला घायल हो गई थी। उसने बाद में नशीली दवाओं का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी थी। यह मामला थाना शिकोहाबाद आ पहुंचा था। इस मामले में विवाहिता के पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की, बल्कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी शहाना, उसकी बहन शाली समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें