शिकोहाबादफोटो-205-हत्यारोपी जीतू उर्फ मनोज। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद। जमीनी संघर्ष में किसान सत्यभान हत्याकांड के एक और आरोपी को नसीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नंदराम की मढ़ैया में जमीनी विवाद में किसान सत्यभान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं उसके घर के महिला-पुरुषों को भी जमकर पीटा गया था। इस घटना में मृतक के भतीजे ने थाना नसीरपुर में कई लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। नसीरपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में वांछित चल रहे जीतू उर्फ मनोज निवासी नंदराम की मढ़ैया को गांव गुढ़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि आरोपी हत्याकांड में वांछित चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।