फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1.29 करोड़ से संवरेंगी सम्राट नगर, नगला मिर्जा की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या दो और पांच से जुड़े तीन मोहल्लों में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों की दशा सुधारने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 1.29 करोड़ रुपये की धनराशि से इन मोहल्लों की मुख्य सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को महापौर कामिनी राठौर ने निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दो के अंतर्गत आने वाले सम्राट नगर, नगला मिर्जा बड़ा तथा वार्ड पांच के नरायन नगर की मुख्य सड़कें काफी समय से बेहद जर्जर और ऊबड़-खाबड़ स्थिति में थीं। निगम से सटे इन संपर्क मार्गों की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय निवासी और स्थानीय पार्षद लगातार नगर निगम प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। महापौर कामिनी राठौर ने नगला मिर्जा, नरायन नगर और सम्राट नगर पहुंचकर सड़क नवीनीकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद माया देवी, देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें