फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रॉला में पीछे से घुसी स्लीपर बस, चालक-सह चालक की मौत, 40 घायल

विज्ञापन
फोटो 200 इसी ट्रोला में घुसी थी स्लीपर बस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के गोरखपुर से सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रही डबल डेकर स्लीपर कोच बस आगे चल रहे सरिया लदे ट्रॉला में घुस गई। बस चालक गुरी (40) निवासी पंजाब, और सह चालक दलजीत (36) निवासी रोपड़, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे किलोमीटर संख्या 63 के पास यह हादसा हुआ। ट्रॉला को चालक जीतू निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान चला रहा था। वह कानपुर से जयपुर जा रहा था, जिसमें लोहे की भारी सरिया लदी हुई थीं। जब ट्रोला में बस घुसी तो उसकी रफ्तार अधिक थी। इसके चलते केबिन में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सरिया बस को चीरती हुई अंदर घुस गईं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस, डायल-112, नगला खंगर थाना पुलिस, सिरसागंज फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, सीओ सिरसागंज और एटलस सेफ्टी टीम भारी लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर हाइड्रा, क्रेन और जेसीबी की मदद से बस के क्षतिग्रस्त मलबे को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला। पुलिस और यूपीडा की टीम ने तत्काल सभी 40 घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया।

फोटो 200 इसी ट्रोला में घुसी थी स्लीपर बस। संवाद- फोटो : samvad

फोटो 200 इसी ट्रोला में घुसी थी स्लीपर बस। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें