फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
फोटो 31 सूरज का फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बृहस्पतिवार देर शाम दो 18 वर्षीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सूरज और विशाल निवासीगण ओम नगर, भारत टॉकीज के पीछे, अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। मोड़ा बिजली घर के सामने सर्विस रोड पर तेज गति के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक साइड से लगी रैलिंग से टकराते हुए सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। दोनों युवकों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों की आपस में रिश्तेदारी थी। मृतक सूरज के पिता मजदूर हैं। सूरज चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। विशाल के तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। विशाल के पिता और माता की पहले ही मौत हो चुकी है। अपने बड़े भाई के साथ रहता था।

फोटो 31 सूरज का फाइल फोटो- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें