फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। शिकोहाबाद में बीमार भतीजे को दवा दिलाने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और तीन वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगला खंगर निवासी नैतिक चौहान (21) बृहस्पतिवार दोपहर अपनी भाभी प्रियंका (23) के साथ बाइक द्वारा भतीजे को शिकोहाबाद से दवा दिलाने के लिए आ रहा था। हाईवे पर गांव अतापुर के निकट पीछे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीनों लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उपचार के लिए शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिजन ने बताया कि प्रिंयका के तीन वर्षीय बेटे की तबीयत खराब थी। नैतिक उसे दवा दिलाने के लिए ला रहा था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें