शिकोहाबाद। रास्ते से गुजर रहे गोवंश से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
प्रदीप कुमार (28) निवासी जहांगीरपुर गैलरई थाना मक्खनपुर मंगलवार की रात बटेश्वर रोड की तरफ से अपनी मौसी के यहां से लौटकर अपने गांव आ रहा था। थाना नसीरपुर के श्यारमऊ के पास युवक की बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। संवाद