फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के करहल रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव गुरैया सोहिलपुर थाना सिरसागंज निवासी प्रवेंद्र कुमार (28) अपनी बाइक से सिरसागंज से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान करहल रोड पर भारत पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें