फोटो 5फिरोजाबाद स्टेशन पर एक से दूसरे प्लेट फाॅर्म पर सिर पर बोरी रख उतरती बुजुर्ग महिला। स
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग व बीमार यात्रियों, महिलाओं, बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री भारी सामान लेकर 84 सीढि़यां चढ़कर उतर रहे हैं। बुजुर्गों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है। चढ़ते-उतरते समय इनकी सांसें फूल जाती है। लेकिन जिम्मेदार यहां यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा कब देंगे, इसके संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियों का ही लोगों को सहारा है। जबकि भारत सरकार की ओर से स्टेशनों को हाईटेक करने का काम किया जा रहा है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत शामिल भी किया जा चुका है। यहां एक नई बिल्डिंग बनाने का काम भी हो रहा है। इसके बाद भी असुविधाएं हावी हैं। स्टेशन पर हर रोज हजारों यात्री आते है, जो कि विभिन्न स्थानों के लिए सफर करते है।
फिरोजाबाद स्टेशन पर सीनियर सिटीजन के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है। हर रोज बुजुर्गों का सफर करने को आना जाना लगा रहता है। एक से दूसरे प्लेट फाॅर्म पर जाने के लिए रूक- रूककर ओवरब्रिज पर चढ़ना उतरना पड़ता है। अधिकारियों को सीनियर सिटीजन के लिए लिफ्ट की सुविधा मुहैया करानी चाहिए।
- रामदेव शर्मा, वृद्ध
कांच नगरी के स्टेशन पर सीनियर सिटीजन के लिए खास इंतजाम होने चाहिए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। कुछ सीनियर सिटीजन एक से दूसरे प्लेट फॉर्म पर भारी भरकम सामान लेकर चढ़ते उतरते है, जिससे उनकी सांस भी फूल जाती है।
- मुनीशानंद गर्ग, वृद्ध
इस संबंध में पता किया जाएगा कि क्या भविष्य में वहां पर लिफ्ट बनाने का प्लान है। इस असुविधा को जल्द दूर कराने पर काम किया जाएगा।
- हिमांशु शेखर, सीपीआरओ, एनसीआर