फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीजे का डीजल खत्म होने पर हुआ विवाद, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित कर लौटते समय डीजे का डीजल खत्म होने पर आक्रोशित हुए लोगों ने दो लोगों की पिटाई लगा दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर दोनों को रैफर कर दिया। पीड़ि़त के परिजन ने कोतवाली में चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा पाढ़म निवासी हेमंत एवं विशाल रितिक के यहां डीजे बजाने का कार्य करते हैं। कस्बा पाढ़म के मोहल्ला गढी निवासी सतीश के यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार की शाम सतीश अपने परिजन एवं मोहल्ले के लोगों के साथ प्रतिमा का विसर्जन करने खडीत नहर पुल पर गया था। सतीश ने रितिक का डीजे बुक किया तो डीजे बजाने के लिए हेमंत और विशाल गए थे। मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे तभी खडीत नहर पुल के पास डीजल खत्म होने पर डीजे बंद हो गया। डीजे बंद होने पर सतीश, सुनील, नत्थू, आकाश ने गालियां देना शुरु कर दिया। विरोध किया तो चारों ने मिलकर दोनों की पिटाई लगा दी। आरोप है कि लात-घूंसों, लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से पीटा। अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल हेमंत के भाई विपिन कुमार ने बताया दोनों का फिरोजाबाद के निजी ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है। चाचा रविंद्र कुमार ने कोतवाली में चारों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया डीजे के विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायल पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें