फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली न मिलने से भड़के दर्जनों गांवों के किसान, फरिहा देहात फीडर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 3 बिजली न आने की समस्या पर आक्रोशित ग्रामीण हुए एकजुट। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण अंचलों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज दर्जनों गांवों के किसानों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। फरिहा देहात फीडर पर एकत्रित होकर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। किसानों का आरोप है कि भीषण गर्मी और धान की रोपाई के पीक सीजन में 24 घंटे में मात्र 2 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई करना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझ रहे खुशकपुरा, नगला पीपरी, इटाहरी, हिम्मतपुर, नबलपुर, अखेपुर, गोहाना, खेरिया, जगतपुर और बही समेत आसपास के कई गांवों के किसान फरिहा फीडर पर पहुंचे थे। किसानों का स्पष्ट कहना है कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो उनकी धान की फसल पूरी तरह सूखकर नष्ट हो जाएगी।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीओ के दो दिन के भीतर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महेश, विशेष, देवेंद्र, शेर सिंह, भोले, मानवीर, ओमवीर, प्रेमवीर, चंद्रपाल, गिरीश चंद, सरवर सिंह, रुक्मपाल, बबलू, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें