फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुठभेड़ के दौरान टूंडला पुलिस ने पकड़े दो शातिर दोपहिया वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने चोरी की पांच मोटर साईिकल, एक स्कूटी और एक कटी हुई मोटर साईकिल के अलावा एक मोबाइल व दो तमंचा मय कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश मिश्र ने शनिवार को अपने कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान थाना टूंडला पुलिस द्वारा मोटर साईकिल व अन्य दोपहिया वाहनों की चोरी घटनाओं का खुलासा किया। थाना टूंडला पुलिस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान दनौली की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े दोनों चोरों भीमाशंकर थाना टूंडला और इशराज निवासी दिनौली टूंडला के पास से दो तमंचा कारतूस और मोबाइल बरामद भी बरामद किये गये। वहीं दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी गईं पांच बाइकें और एक स्कूटी के अलावा एक अन्य कटी हुई बाइक भी बरामद की गई।पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। दोनों शातिर वाहन चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बेगपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश नागर और नितिन त्यागी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


ऑटो पार्टस विक्रेताओं व मिस्त्रियों को बेचते थे मोटर साईिकल के पार्टस-
एससी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों शातिरों ने जिले में ही एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं का इकबाल किया है। तथा उनके विरूद्व नारखी, टूंडला में विभिन्न आपराधिक मामलों में एक दर्जन केस दर्ज हैं। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी किये वाहनों को वे ऑटो पार्टस विक्रेता और दोपहिया वाहनों के मिस्त्रियों को बेच देते थे। ताकि घटनाओं का खुलासा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें