फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मैनपुरी का हिस्ट्रीशीटर अनूप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल

विज्ञापन
फोटो 40 थाना उत्तर पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश अनूप अस्पताल में भर्ती। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के समीप बुधवार को देर रात्रि पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। घायल बदमाश मैनपुरी जिले का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उसके कब्जे से चोरी की ईको कार,तमंचा कारतूस एवं खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी उत्तर को सूचना मिली कि बैंदी की पुलिया के समीप कार सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर सीओ सिटी प्रवीन तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी उत्तर संजुल पांडेय, एसओजी प्रभारी पीएस पांडेय बेंदी की पुलिया पर पहुंच गए। कार सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने खुद के बचाव में फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम जनपद मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव कंजाहार निवासी अनूप यादव बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा एवं एक कारतूस तथा चोरी की ईको कार, सात हजार की नकदी बरामद की है। घायल बदमाश अनूप यादव को उपचार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अनूप ने 25 अगस्त को जलेसर रोड पिंक टॉयलेट के पास से स्विफ्ट कार को चोरी करना स्वीकार किया है। वह मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें