फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकानदार पर की फायरिंग मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायलआरोपी को कंधे पर लेकर जाती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दुकानदार पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे सुनील निवासी रसूलपुर ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई गुड्डू पर सुमित दिवाकर ने फायरिंग की है। जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश करने में जुट गई थी। तभी बुधवार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुमित दिवाकर फरार होने की फिराक में फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहे के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने उसकी घेरेबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध को आते देखा रोका तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वहीं पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पहचान सुमित दिवाकर निवासी गली नंबर पांच प्रेमनगर डाक बंगला, रसूलपुर के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुमित पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत छह मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें