फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेड़ाझाल परियोजना की पेयजल पाइप लाइन फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला भाऊ के समीप वार्ड 35 में बृहस्पतिवार सुबह जेड़ाझाल परियोजना से जुड़ी मुख्य पेयजल पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण नई आबादी रहना से जुड़े मोहल्ला सीता नगर, मीनाक्षीपुरम और इंद्रानगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और सड़कों पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन

पेयजल लाइन फटने की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद अभिनेद्र यादव ने जलकल विभाग के अधिकारियों को दी। जलकल विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब पांच से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाइपलाइन को दुरुस्त किया जा सका। जलकल विभाग के एई रंजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे पूरी तरह ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें