फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जाटऊ निवासी युवक दिल्ली विधानसभा में बना विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी ब्लाक के ग्राम जाटऊ निवासी युवक प्रेम सिंह चौहान दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान देवली सीट से आप के विधायक चुने गए। प्रेम सिंह चौहान की जीत पर परिजनों ने गांव में भी मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन


जाटऊ निवासी महावीर सिंह ने बताया मेरा भाई राम दयाल नोएडा स्थित कंपनी में काम करता था। भाई के साथ-साथ ही उनका परिवार के लोग करीब 25 वर्ष पूर्व सभी दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे। भतीजा प्रेम सिंह चौहान दिल्ली में रहने के साथ ही वहीं पार्षद का चुनाव भी दो बार जीत चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रेम सिंह चौहान देवली विधानसभा से आप के प्रत्याशी थे। भाजपा ने यह सीट गठबंधन लोजपा के खाते में डाल दी थी। इस सीट पर लोजपा पासवान से दीपक तंवर ने चुनाव लड़ा। प्रेम सिंह चौहान 86689 मत पाकर उन्होंने तंवर को 36 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराने का काम किया।। दीपक तंवर 50209 मत प्राप्त कर सके। जबकि कांग्रेस से राजेश चौहान को 12211 मत मिले हैं। प्रेम सिंह चौहान की जीत पर उनके चाचा महावीर सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों ने मिष्ठान का वितरण किया।

दिल्ली चुनाव एवं मिल्कीपुर सीट पर जीत पर बांटा मिष्ठान

फिरोजाबाद। भाजपा महिला मोर्चा कती पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश एवं डा. ध्रुव कुमार आचार्य ने दिल्ली में मिली जीत पर मिष्ठान का वितरण किया। भाजपा नेता वीरेंद्र सुमन ने खुशी जाहिर करते के लिए मिष्ठान का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें