फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की खुद की बिल्डिंग गिरासू, शहर का भगवान मालिक !

विज्ञापन
नगर निगम के रिकार्ड विभाग कार्यालय में जर्जर छतों से टपकता पानी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के कंधों पर शहर के विकास का जिम्मा है। लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की जान जोखिम में हैं। नगर निगम की बिल्डिंग गिरासू हालत में है। बारिश में भवन की छत से पानी टपकता है। प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। नगर निगम की हालत को देखकर हर आने वाले लोग यह सवाल कर रहे हैं कि स्वयं जो अपनी हालत दुरुस्त नहीं करा पा रहे, वे शहर में व्यवस्थाओं के दुरुस्तीकरण पर कितना ध्यान देते होंगे।
विज्ञापन

निर्माण विभाग कार्यालय
बारिश में पूरा दफ्तर पानी-पानी हो जाता है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सहायक नगर आयुक्त का कक्ष उपलब्ध करा दिया गया है। ऑफिस में रखे दस्तावेजों को बारिश से बचाने के लिए उन पर प्लास्टिक डाल दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग कार्यालय
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर जर्जर अवस्था में है। छत का प्लास्टर टूटकर जमीन पर गिर रहा है। जर्जर छत के नीचे बैठे कर्मचारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य करते हैं। यहां पर पीड़ितों के आने जाने का क्रम भी बना रहता है। ऐसे में हर वक्त हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

नगर निगम का कर विभाग
यह दफ्तर भी पूरी तरह से जर्जर है। आफिस में तैनात महिला कर्मचारियों का कहना है कि बारिश का पानी जहां आफिस में भर जाता है। वहीं छत से पानी टपकता है तो दीवारों पर भी सीलन आ गई है। हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं छत न गिर जाए। जबकि छत को रोकने के लिए लोहे के गाटर आदि लगा दिए गए है।
नगर निगम का रिकॉर्ड रुम
नगर निगम के रिकॉर्ड रुम के दफ्तर के हालात बद से बदत्तर है। कार्यालय में सीलन से सरकारी दस्तावेज असुरक्षित हैं। नगर निगम के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन फिर भी भवनों की मरम्मत के लिए कोई काम नहीं हो सका।
निर्माण विभाग के पुराने आफिस के पास नया भवन बनवाया जा रहा है। वहीं शेष बचे जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए टैंडर निकाला गया है। जिससे हादसा होने से रोका जा सके। -विजय कुमार, नगर आयुक्त

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जर्जर छतों से टपकता पानी- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें