फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूसरे दिन भी नहीं लगा व्यापारी का सुराग, पुलिस और परिजन कर रहे तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। सुसाइड नोट छोड़ कर गायब हुए व्यापारी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका। परिजन और पुलिस व्यापारी की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं, व्यापारी के परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। परिजन की माने तो पुलिस ने मोबाइल ऑन होने के बाद ही कोई निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार में खाद-बीज की दुकान करने वाला 28 वर्षीय कुनाल गुप्ता बुधवार सुबह दस बजे से लापता है। व्यापारी ने नोट में खडीत पुल पर आत्महत्या करने की बात लिखी है। लेकिन उसका मोबाइल शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा के पास बंद होने की बात सामने आई है। व्यापारी के गायब होने पर व्यापारियों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। मां एवं बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग रिश्तेदारियों के साथ हरसंभव जगह पर तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से व्यापारी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई लेकिन उसमें भी कोई नंबर संदिग्ध नहीं मिला। परिजन दीपक गुप्ता ने कहा कुनाल की तलाश में कई जगहों पर जाकर पता किया है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने कहा अनहोनी की आशंका से सभी परेशान है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया व्यापारी के मामले में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। टीमें लगाईं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें