फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मयंक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता राजेश राजपूत को बुधवार को जेल भेजने के बाद अब उसके फरार भाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन भाई सौरभ, विकास और पारस अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
मयंक की हत्या की साजिश और उसे अंजाम देने में राजेश के भाइयों सौरभ, विकास और पारस की भूमिका भी संदिग्ध है। घटना के बाद से ही तीनों भाई घर से फरार हैं। थाना प्रभारी मक्खनपुर के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है।